Let’s travel together.

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

0 729

-हमारा दल कार्यकर्ताओं के बल पर आत्मनिर्भर बने, डॉ. जयप्रकाश किरार

रायसेन।एकात्म मानववाद के प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को रायसेन जिले के 22 मंडलों के 1206 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
रायसेन जिले के भोजपुर में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.जयप्रकाश किरार जी के मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं भोजपुर मंदिर महेंद्र श्री पवन गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री धूलसिंह राजपूत के विशिष्ट अतिथि में समर्पण बैठक संपन्न हुई।


सर्वप्रथम समर्पण बैठक में दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर समस्त अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया और विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उपस्थित कार्यकर्त्ताओं ने उत्साह पूर्वक लगभग 60 हजार रुपए समर्पण निधि भी जिला अध्यक्ष को सौंपी। इसके तत्पश्चात पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।


भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने कहा कि संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी की जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि से शुरू होने वाले समर्पण निधि अभियान को भी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाकर इसे सफल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अजीवन सहयोग निधि का विचार भारतीय जनता पार्टी को दिया, जिसको इस वर्ष समर्पण निधि कहा गया है। समर्पण निधि के आधार पर भी पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेते हैं, तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो आवश्यक है उस दिशा में समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट है। हमारा दल कार्यकर्ताओं के बल पर आत्मनिर्भर बने, यह संकल्प पार्टी द्वारा लिया गया है। यही स्व. ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष विनोद नागर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विष्णु साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ज्ञानसिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असद बेग, युवा मोर्चा महेंद्र मीणा-प्रशांत शर्मा, थानसिंह, महेंद्र चौधरी, पप्पू कीर, विनोद कीर, केवल कीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी पवन तिवारी ने किया।

न्यूज सोर्स::हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811