Let’s travel together.

पार्षदों के ज्ञापन देने के बाद भी नही हो रही कार्यवाही बड़ता जा रहा पार्कों पर अतिक्रमण

0 96

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सतलापुर जबसे मंडीदीप नगर पालिका के हैंड ओवर हुई है लगातार मंडीदीप नगर पालिका द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे है जिसमे वार्ड नंबर 14 और 13 में नाली निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है जिसके कारण सीवेज की समस्या से राहत मिलेगी जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा

पार्कों की भूमि पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा व्यवसायिक उपयोग

एक और जहां पार्क को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाना चाहिए वही हाउसिंग बोर्ड द्वारा पार्कों को लावारिश स्तिथि में छोड़ दिया है जिसके कारण पार्कों की भूमि पर तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है पार्क की भूमि पर दुकाने संचालित हो रही है बच्चो के खेलने की भूमि पर व्यवसाय किया जा रहा है पर हाउसिंग बोर्ड में बैठे जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए दिखाई नजर आ रहे है जिसके कारण लगातार पार्कों की भूमि पर भू माफिया सक्रिय दिखाई नजर आ रहा है

पार्षद भी दे चुके है अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण को लेकर सी एम ओ और अध्यक्ष को ज्ञापन

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 और 14 में 1 दर्जन से भी ज्यादा पार्क है जो अभी अतिक्रमण की चपेट में दिखाई नजर आते हैं जिसमें लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर पार्कों की भूमि पर अवैध दुकानें बनाकर व्यवसाय संचालित किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में लगातार और भी अतिक्रमण बढ़ने की संभावना बनी रहती है जिसको लेकर वार्ड नंबर 14के पार्षद रीना शेर सिंह चौहान और वार्ड नंबर 13 के जगदीश शर्मा द्वारा मंडीदीप नगर पालिका सीएमओ और मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर पार्कों से अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण करने को लेकर ज्ञापन भी दिया गया है

इनका कहना है

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी है की सतलापुर में पार्कों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है में माननीय विधायक जी और नगर पालिका सी एम और से इस विषय पर चर्चा करूंगा

अरविंद जैन जिला उपाध्यक्ष भाजपा

सतलापुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्कों शमशान की भूमि सहित मंगल बाजार के आस पास बड़े स्तर पर कब्जा किया गया है पूरे नगर में ही कब्जे का खेल चल रहा है पार्षदों के ज्ञापन देने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही नही कर रहे है जिससे इनकी भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है

मनीष मालवीय आम आदमी पार्टी

कांग्रेस के पार्षद द्वारा जानता की सुविधा के लिए पार्कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास सराहनीय है जिससे जनता को राहत मिलेगी पर्षादो द्वारा अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण को लेकर ज्ञापन दिया है जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन की उचित जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए

दीपेश मीना ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस

सतलापुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सार्वजनिक पार्कों से अतिक्रमण हटना चाहिए जिससे जनता को राहत मिले पार्कों से अतिक्रमण नहीं होगा तो भविष्य में पार्कों का नामो निशान मिट जायेगा

अशोक लोवंशी सामाजिक कार्यकर्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811