Let’s travel together.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

0 160

इंदौर।  महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा चार दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर करते हुए अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम का प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर देखा गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन महत्वपूर्ण कार्यक्रम था।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रकृति और विज्ञान विषय पर आधारित एकल गायन प्रतियोगिता तथा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप में डॉ ममता श्रीवास्तव, प्राचार्य, माता गुजरी कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में 20 प्रतिभागीयो ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के अंतर्गत 2250/- रूपये की राशि प्रदान की गई।

एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम राजेंद्र (बीएससी प्रथम वर्ष), द्वितीय शैलेंद्र (बीएससी प्रथम वर्ष), तृतीय प्रियल (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर) तथा सांत्वना पुरस्कार गीतिका (द्वितीय वर्ष) को दिया गया।

कविता प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम चंचल (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर), द्वितीय हर्षवर्धन (बीएससी प्रथम वर्ष, तृतीय राज कहार (बीसीए द्वितीय वर्ष) एवं सांत्वना पुरस्कार दीपक (बीकॉम तृतीय वर्ष) एवं अनुराग (बीसीए प्रथम वर्ष) को प्राप्त हुआ।

यह कार्यक्रम नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना थी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतियोगिता की इवेंट इंचार्ज प्रो. महिमा जैन द्वारा अतिथि स्वागत एवं परिचय दिया गया। स्वागत भाषण कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा के द्वारा दिया गया। चार दिवसीय विज्ञान मेले की रिपोर्ट डॉ लाल कुमार चंदेल के द्वारा प्रस्तुत की गई। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी कु. इशिका दीक्षित के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को समझाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर के द्वारा डॉ ममता श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज जोशी‌, प्रो. शिफा गोयल, डॉ गीता सनेजा, प्रो. दीपांशु पांडे, प्रो. प्रज्ञा पालीवाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विज्ञान मेले के सफल आयोजन में विद्यार्थियों के रूप में एमएससी रसायन विज्ञान के इशिता, शैली, आशिया, सोनू, हर्ष, नर्सिंग व क्रतिक शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रिचा जोशी एवं आभार श्रीमती अश्वनी पाठक द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811