सालभर में सड़क एवं उधोग लील गए 180 जिंदगियां, उरला क्षेत्र के 4 थानों में धरसीवा में हुई सर्वाधिक 113 मौतें
फ़ाइल फोटो
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
बीते सालभर में उरला सीएसपी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले चार थाना क्षेत्रों की सड़कें ओर उधोग 180 हंसती खेलती जिंदगियों को लील गए दुर्घटनाओं में सबसे टॉप पर रहा धरसीवा जहां 113 लोगों हादसो में असमय मृत्यु हुई। सीएसपी कार्यालय से जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक कि सड़क एवं ओधोगिक दुर्घटनाओं की जानकारी लेने पर यह चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं।

धरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनवरी से दिसंबर 2022 में कुल 121 सड़क हादसे हुए जिनमे 57 लोग घायल हुए व 93 लोगों ने अपने प्राण गंवा दिए यहां ओधोगिक हादसों की बात करें तो कुल 21 ओधोगिक दुर्घटनाए हुई जिनमे 3 घायल हुए व 20 श्रमिको ने अपने प्राण गंवा दिए ठीक इसी तरह खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 71 सड़क हादसे हुए जिनमे 33 लोग घायल व 19 लोगों की असमय मृत्यु हुई यहां ओधोगिक दुर्घटना मात्र 1 हुई और 1 श्रमिक ने प्राण गंवाए।

उरला थाना क्षेत्र में कुल 50 दुर्घटनाए हुई जिसमें 31 लोग घायल हुए व 24 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई यहां 24 ओधोगिक हादसे हुए जिसमे 7 घायल व 17 लोगो की असमय मृत्यु हुई इसी तरह गुढ़ियारी थानाक्षेत्र अंतर्गत 25 सड़क हादसों में 18 घायल हुए 6 लोगों की जीवनलीला समाप्त गई यहां ओधोगिक हादसे निरंक हैं
इस तरह सीएसपी उरला के कार्य क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 4 थानाक्षेत्रों में 180 लोगों ने असमय प्राण गंवा दिए जिसमे सर्वाधिक हादसे धरसीवा क्षेत्र में हुए हैं