Let’s travel together.

मंडीदीप युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पद से दिया सामूहिक स्तीफा

0 658

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पद से सुभम खटीक को जैसे ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर ने हटाया और यह खबर युवा मोर्चा के पदाधिकारियो तक पहुंची।जिसके बाद युवा मोर्चा के पद से स्तीफा दे दिया। जिसमे ,रोहित बारसकर महामंत्री,मनीष मीना उपाध्यक्ष,शैलेंद्र तोमर उपाध्यक्ष,आशीष घोंसले,नरेंद्र सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष,विपिन मारन मंत्री, मनिकांत सिंह मंत्री,सुधीर तोमर सह कोषाध्यक्ष,जितेंद्र देशमुख मंत्री,आलोक सिंह राजपूत मंत्री,हर्षित सिंह राजपूत मंत्री,सचिन पाल मंत्री,आशीष धोके सोशल मीडिया प्रभारी,

अजीत लोवंशी मंत्री, ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे द्वारा मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव , बी डी शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष,हितानंद शर्मा संगठन मंत्री,शिवराज सिंह चौहान सांसद विदिशा,सुरेंद्र पटवा विधायक भोजपुर,वैभव पवार प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो,सुधीर अग्रवाल संगठन महामंत्री,राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष रायसेन,पवन श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष मंडीदीप को पत्र लिखकर स्तीफा दे दिया।वही जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया की हमारे क्षेत्र के कर्मठ, ईमानदार, निष्ठावान,कार्यकर्ता शुभम खटीक पिछले 10 सालो से अपने राजनीतिक जीवन में नगर और आसपास के क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत और हजारों युवाओं को भाजपा से जोड़ने और चुनावो में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए युवाओं से कार्य करवा रहे थे।वो हमेशा सुख दुख में हमारे साथ खड़ा रहा ऐसे ईमानदार निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ आज पार्टी के ही कुछ नेता मिलकर परेशान कर दवाब बना कर एक तरफा कार्यवाही करवा रहे है।पार्टी द्वारा हमारे नेता शुभम खटीक को जो उनके भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद से हटाकर युवाओं का अपमान किया है।जिस युवा नेता ने विदिशा लोकसभा भोजपुर विधानसभा के साथ साथ मंडीदीप नगर में भाजपा की प्रचंड जीत में हर चुनावो में हर संभव बड़ चडकर सहयोग किया। शुभम खटीक के साथ जो व्यवहार पार्टी द्वारा किया गया है।इसी व्यवहार के कारण हम सभी अपने मौजूदा पदो से स्तीफा देते है।और हमारे साथी गण भी इस तरह के फैसले का विरोध करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811