Let’s travel together.

मप्र के आबकारी अधिनियम में अब दो नहीं, तीन प्रकार की शराब, हेरिटेज भी शामिल

195

भोपाल    मध्य प्रदेश के आबकारी अधिनियम में अब तक दो प्रकार की शराब शामिल थी, लेकिन अब महुआ से निर्मित हेरिटेज शराब को भी तीसरी शराब के रूप में स्थान दिया गया है। प्रदेश के आबकारी अधिनियम में विदेशी, देशी और हेरिटेज शराब का प्रविधान कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने 64 वर्ष पुराने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम में बदलाव कर नई व्यवस्था लागू कर दी है।

पुरानी अधिसूचना को किया निरस्त

राज्य सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए निकाले जाने वाले शराब के ठेकों के टेंडर के लिए मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट 1915 के तहत विदेशी, देशी एवं हेरिटेज शराब की परिभाषा जारी की है। 64 वर्ष पहले चार जुलाई 1959 को राज्य सरकार ने जो परिभाषा तय की थी, उसमें केवल विदेशी एवं देशी शराब ही शामिल थी। अब इस पुरानी परिभाषा की अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया है।

विदेशी, हेरिटेज और देशी शराब की यह होगी परिभाषा

शराब की नई परिभाषा के अनुसार, विदेशी शराब के लिए कहा गया है कि किसी किस्म की मानवी उपभोग के उपयुक्त शराब जो समुद्र, थल या जल द्वारा भारत के किसी राज्य में आयायित की गई हो तथा जो आयायित होने की दशा में, भारतीय टेरिफ एक्ट 1894 या सी कस्टम एक्ट 1874 के अधीन ड्यूटी योग्य हो अथवा जो भारत में विनिर्मित या तैयार और जिसमें रंग या खुशबू, उपरोक्त आयायित शराब के जैसे हों, विदेशी शराब कहलाएगी।

शराब में सिंथेटिक या कृत्रिम कलर नहीं होगा

हेरिटेज शराब विनिर्माण इकाई में उत्पादित ऐसा अल्कोहलिक महुआ शराब पेय जो राज्य शासन द्वारा बनाए जाने वाले हेरिटेज शराब नियमों में परिभाषित हो और जो महुआ फूलों से तैयार हेरिटेज स्पिरिट हो एवं जिसमें मानव उपभोग के लिए उपयुक्त प्राकृतिक योजक (एडटिव्स) हो सकेंगे, लेकिन कोई सिंथेटिक या कृत्रिम योजक या कलर नहीं होंगे। देशी शराब के लिए केवल इतना ही कहा गया है कि विदेशी शराब एवं हेरिटेज शराब से भिन्न पीने योग्य देशी शराब होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811