Let’s travel together.

सीरिया में भूकंप सहायता के लिए बार्डर पर दो और द्वार खोलेगा तुर्की : एफएम

125

अंकारा| तुर्की सीरिया के साथ लगे दो और सीमा द्वार खोलने जा रहा है, ताकि पड़ोसी देश को मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके, जो बड़े पैमाने पर भूकंप से पीड़ित है। यह बात तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कही। कावुसोग्लू ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, सिल्वेगोजू सीमा द्वार खुला है। हम दो और द्वार खोलने के लिए काम कर रहे हैं, हम सीरिया को आवश्यक सहायता भी प्रदान करा रहे हैं। .

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि तुर्की से उत्तरी सीरिया तक बाब अल-हवा बॉर्डर क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, और विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में सहायता वितरण अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सीरिया में प्रवेश करने के लिए एक काफिला तैयार कर रहा है, लेकिन इसके लिए सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के साथ एक नए समझौते की आवश्यकता होगी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के सिल्वेगोजू गेट के पार बाब अल-हवा एकमात्र क्रॉसिंग है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की सहायता की अनुमति है।

गौरतलब है कि दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 12 हजार से अधिक हो गई है।

कई देश और वैश्विक सहायता एजेंसियां तुर्की और सीरिया में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यो में लगी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811