रतलाम । दीनदयाल नगर क्षेत्र में चाकू मारकर एक युवक की हत्या व उसके चाचा को घायल करने की घटना से लोगों में रोष है। मृतक के स्वजन आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग को लेकर हैट रोड पर शव रखकर घरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि जब तक मकानों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाता, तब तक शव नहीं उठाया जायगा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने आरोपितों के घर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद मृतक के परिजन धरना प्रदर्शन खत्म कर शव को दफनाने ले गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात दीनदयाल नगर क्षेत्र में 20 वर्षीय अजहर पुत्र हुसेन शाह निवासी बाजना बस स्टैंड, उसका भतीजा 20 वर्षीय सोहेल शाह, 16 वर्षीय जुनैद व अन्य दीनदयाल नगर क्षेत्र में शंकर, रितेश व उनके साथियो ने विवफ कर रोका व विवाद करते हुवे चाकू से वार कर दि थे। इससे अजहर व सोहेल घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। स्वजन व बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे व आरोपितों पर सख्त करवाई की मांग करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। अनेक पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में अस्पताल में बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था। कुछ देर बाद सोहेल की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पीएम कराकर शव स्वजन को सौप दिया। वे शव घर ले जा रहे थे, तभी स्वजनों ने हाट रोड पर शव ऱखकर आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग शुरू कर दी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.