Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर मंगलम परिसर में दो सैकड़ा वृद्धजनों को किया गया सम्मानित

0 72

– 108 साल के छुटई सिंह कुशवाहा को किया सम्मानित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। मंगलम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने वृद्ध जन सम्मान समारोह में वृद्ध जनों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध में भागीदारी करने वाले 108 साल के छुटई सिंह कुशवाह्य, का कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।

खास बात यह रही कि इस दौरान मंचीय उद्बोधन में जहां कलेक्टर ने उनकी वीरता की सराहना की। वहीं जिला अध्यक्ष भाजपा राजू बाथम बोले, ऐसे महापुरुषों के दर्शन करके हम धन्य है। जिन्होंने देश की लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

शिवपुरी की समाजसेवी संस्था मंगलम द्वारा हर साल वृद्ध जन दिवस पर वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर उनसे आशीष लिया जाता है, और इसी क्रम में इस बार भी यह कार्यक्रम सामाजिक एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन के तकरीबन 200 सदस्य जिनमें प्रोफेसर, शिक्षक, डॉक्टर, अधिकारी और 100 वर्ष की उम्र के वरिष्ठ जन शामिल रहे। कार्यक्रम में मंगलम समाजसेवी संस्था के वरिष्ठ डायरेक्टर और सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811