Let’s travel together.

शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी

0 32

– पानी भरने से रोका तो टैंकर कर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी आसू सोनी पर केस दर्ज

– छोटा लुहारपुरा में टैंकर कर्मी को पीटा: मना करने पर फेंकी बाल्टी, नाक में गंभीर चोट

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर के छोटा लुहारपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर पानी के विवाद में एक युवक ने नगर पालिका के टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला कर दिया। हमले में कर्मी की नाक फट गई और उसे गंभीर चोट आई है।

मेमदपुर थाना सिरसौद निवासी फरियादी मजबूत सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त शिवसिंह धाकड़ के साथ टैंकर से पानी का वितरण कर रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे दिनेश रेडियो के सामने वाली गली में आसू सोनी नामक युवक जबरन टैंकर के ऊपर चढ़कर पानी भरने लगा।

जब मजबूत सिंह ने उसे रोका और नियम से पानी भरने को कहा, तो आरोपी भड़क गया। उसने मां-बहन की गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आसू सोनी ने हाथ में ली लोहे की भारी बाल्टी खींचकर मजबूत सिंह पर मार दी। बाल्टी सीधे उसकी नाक पर लगी, जिससे नाक फट गई और तेज खून बहने लगा।

घटना के समय मौके पर मौजूद रामेश्वर कुशवाह और दिलीप रजक ने बीच-बचाव कर आरोपी को रोका, वरना हमला और गंभीर हो सकता था। घायल मजबूत सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसू सोनी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि गर्मी में पानी की किल्लत के चलते शहर में टैंकर से जल वितरण किया जा रहा है। ऐसे में टैंकर कर्मियों पर हमले की घटनाएं चिंताजनक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811