शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
गुजरी शाम करीब 7. 45 बजे पुराना बस स्टैंड के पास सागर रोड़ पर स्थित सुमित कंडया ज्वेलर्स की दुकान पर एक लुटेरा ग्राहक बनकर आया और दुकानदार सुमित कंडया से सोने की करधौनी दिखाने को बोला। जब दुकान के नोकर ने उसे सोने की अलग – अलग 4 करधौनी दिखाई तो उसने वजन और पैसे पूंछे फिर एक सोने की 26 लाख रुपए मूल्य की 200 ग्राम की करधौनी दिखाई तो देखते -देखते उसने हाथ में करधौनी उठाकर दुकान की बगल वाली गली में से दौड़ लगा दी। माजरा देखकर उसके पीछे दुकानदार सुमित कंडया ओर उसका नोकर ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी इनके साथ जनता ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी लेकिन चोर का साहस कमजोर निकला और कुछ दूर जाकर वो सड़क पर गिर गया।पकड़ा गया ओर दुकानदार सुमित कंडया ने उसके हाथ से करधौनी छुड़ा ली।
सर्राफा व्यापारी सुमित कंडया ने बताया कि उसका पूरा माल मिल गया है और लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया है।सब इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पुलिस को पूछताछ में फिलहाल अपना नाम रवि जैन निवासी इंदौर बताया है पुलिस गहनता से उक्त लुटेरे से पूछताछ कर जांच में जुटी है। जांच उपरांत एफआईआर की जाएगी।