Let’s travel together.

साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग

0 64

रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सगौर में तीन मासूम बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत तथा ग्राम आलमखेड़ा में आगजनी की घटना को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने रायसेन नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला से घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जानकारी मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर दोनों घटनाओं से प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने उल्लेख किया कि ग्राम सगौर में तीन मासूम बच्चियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। वहीं ग्राम आलमखेड़ा में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ऐसी परिस्थितियों में राज्य सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा प्रशासन को आवश्यक निर्देश देकर त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में शासन को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके। वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने भी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |     हिंदी पत्रकारिता: ‘मार्तंड’ के ‘उदंत’ की मूल तासीर अक्षुण्ण रहेगी !-अजय बोकिल     |     बेगमगंज में मासिक धर्म जागरूकता अभियान आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक     |     महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू     |     शिवपुरी में दूधियों की हड़ताल: दाम बढ़ाने पर अड़े, जनता परेशान, प्रशासन मौन     |     उप मुख्यमंत्री ने वर्न यूनिट का किया निरीक्षण     |     जल जीवन मिशन की प्रशिक्षण कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811