Let’s travel together.

एन.सी.सी. सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिकों के निर्माण का प्रकल्प है

102

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने म.प्र. और छत्तीसगढ़ निदेशालय की एन.सी.सी. की टीम द्वारा राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन को गर्व की बात बताया है। उन्होंने दिल्ली से लौटे एन.सी.सी. कैडेट्स के कन्टिन्जेन्ट और परेड में सहभागी सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने विभिन्न केटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एन.सी.सी. कैडेट ख़ुशी महावर, आयुषी तिवारी और इशिका गुर्जर को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की। राज्यपाल ने कैडेट्स को प्रशिक्षण देकर मार्ग प्रशस्त करने वाले सैन्य अधिकारियों, जवानों और एन.सी.सी. के अंशकालीन अफसरों को भी बधाई दी। राज्यपाल राजभवन परिसर के सांदीपनि सभागार में “एन.सी.सी. एट होम” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग, अनुशासन में रहते हुए एकता की भावना का विकास करना ही एन.सी.सी. का मूल उद्देश्य है। एन.सी.सी. सिर्फ ट्रेनिंग नहीं है, यह मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिकों के निर्माण का प्रकल्प है। एन.सी.सी. की साहसिक, विषम परिस्थितियों, चुनौतियों का डट कर सामना करने की गतिविधियाँ और देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर, सद्भाव एवं भाई-चारे के कार्यक्रम राष्ट्र-सेवा के भाव को मज़बूत करते हैं।

एन.सी.सी. कैडेट्स मतदाता जागरूकता प्रयासों में भी सहयोग के लिए आगे आएँ
राज्यपाल पटेल ने कहा कि एन.सी.सी. द्वारा सामाजिक सरोकार, समाज-सेवा और जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने आहवान किया कि एन.सी.सी. कैडेट्स मतदाता जागरूकता प्रयासों में भी सहयोग के लिए आगे आएँ। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा का कोई पर्याय नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी जोश से नए लक्ष्यों को प्राप्त कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। युवा ही भारत की आजादी के 100वें वर्ष तक देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ायेंगे।

सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के लिए जरूरी है कि देश का हर बच्चा एनसीसी कैडेट हो
राज्यपाल पटेल ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत निर्माण के लिए जरूरी है कि देश का हर बच्चा एनसीसी कैडेट हो। एन.सी.सी. में राष्ट्र और समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और संकल्प के आपको जो संस्कार मिले हैं, उनके ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में समाज में अपनी पहचान बनायें। स्वयं के उदाहरण से समुदाय को उनके बच्चों को विशेषकर बालिकाओं को एन.सी.सी. में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। राज्यपाल ने समस्त एन.सी.सी. कैडेट्स को सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में निदेशालय के अब तक की सर्वाधिक 166 कैडेट्स की सहभागिता रही। महाजन ने बताया कि 3 कैडेट्स उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ख़ुशी महावर प्रथम, आयुषी तिवारी द्वितीय एवं इशिका गुर्जर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ में निदेशालय के 15, राष्ट्रपति के गार्ड ऑफ़ ऑनर में 5 और 28 जनवरी को पीएम रैली टेबल ड्रिल में 2 कैडेट्स ने सहभागिता की, जो गौरव का विषय है।

एन.सी.सी. कैडेट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
कैडेट ख़ुशी महावर ने समारोह के अनुभवों को साझा किया। एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा माँ अहिल्या की जीवन यात्रा, नदियों के संरक्षण और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय के आंचलिक नृत्य पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयीं। उक्त प्रस्तुतियाँ राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी कैडेट्स द्वारा दी गयी थीं। राज्यपाल पटेल एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ समूह छायाचित्र में भी शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811