Let’s travel together.

कोहरे के कारण हाइवे पर बड़ा हादसा: पांच वाहनों की एक साथ आपस में जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

0 93

कोहरे के कारण एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते शनिवार देर रात को एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना में पीछे से आ रहे पांच ट्रक आपस में टकराते चले गए।  पुलिस ने रविवार को बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोग उपचाराधीन हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार देर रात को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पलवल से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते पर एक पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक ट्रक चालक मुरली की मौके पर मौत हो गई जबकि जितेंद्र नामक ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के चलते पुलिस को राहत कार्य करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811