Let’s travel together.

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकाली जाएगी भव्य पालकी यात्रा

0 106

कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचकर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा को किया आमंत्रित

अनुराग शर्मा सीहोर

हर साल की तरह इस साल भी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकाली जाने वाली शिव पालकी यात्रा इस वर्ष आस्था और उत्साह के साथ महाकाल की तर्ज पर निकाली जाएगी। समिति की द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है। सोमवार को समिति के पदाधिकारियों ने कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक किशोर कौशल, जितेन्द्र तिवारी, सुनील दुबे, सुभाष शर्मा, मनोज दीक्षित मामा, गोपाल सोनी, मनोज जैन सहित अन्य शामिल थे।
गत दिनों पालकी यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान सर्व सम्मति से युवा समाजसेवी प्रवीण तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर श्री तिवारी ने शहर के सभी संगठनों और समाजसेवियों के अलावा क्षेत्रवासियों से भेंट कर अभी से भव्य पालकी यात्रा को सफल बनाए जाने का आह्वान किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिव पालकी की यात्रा समिति के संस्थापक किशोर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए समाजसेवी श्री तिवारी को पालकी यात्रा चल समारोह का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति की पूरी टीम हर साल की तरह इस साल भी आस्था और उत्साह के साथ उज्जैन की तर्ज पर पालकी यात्रा निकालेगी। आगामी दिनों में बर्फानी बाबा के साथ-साथ चल समारोह में आकर्षण का केन्द्र रहेगा। श्रावणमास के तीसरे सोमवार आगामी पांच अगस्त भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ निकाली जाऐगी जिसके लिए समिति के सदस्यगण युद्वस्तर पर तैयारी में जुटे है।
आयोजन समिति के संस्थापक किशोर कौशल ने बताया कि सावन मास के सोमवार को नगर शिवमय होग शिव भक्त जहां शिव पालकी यात्रा में शमिल होकर जमकर झूमेगे वही सावन के तीसरे सोमवार नगर के शिवालयों में दिन भर अभिषेक और दर्शनो के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहेगा दोपहर 12 बजे कोतवाली चौराहा स्थित श्री सिद्वेश्रवर महादेव मंदिर से पालकी यात्रा शुरू होगी जो नगर के प्रमुख मार्गा से होती हुई मनकामेश्रवर महादेव मंदिर बावडी पहुंचेगी यहां महाआरती का आयोजन किया गया है आयोजन समिति ने शहर की सभी धर्म प्रेमी बंधुओं एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कि अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811