Let’s travel together.

मोहनिया में चुनावी रंजिश में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर

120

सतना जिले में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनिया में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर मोहनिया निवासी नेमका मिश्रा पिता रामलखन मिश्रा 59 साल निवासी मोहनिया की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके बेटे हेमंत मिश्रा 26 साल पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हेमंत की हालत गंभीर है और उसका इलाज जिला अस्पताल सतना में चल रहा है।

घायल हेमंत ने बताया, शनिवार शाम वह अपने पिता नेमका मिश्रा के साथ घर के पास ही स्थित खेत में काम कर रहा था। तभी लगभग साढ़े छह बजे पूर्व सरपंच अनिल परौहा अपने साथियों रमाकांत द्विवेदी, संतोष और प्रवीण के साथ वहां आ पहुंचा। अनिल सहित अन्य ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमे उसके पिता की मौत हो गई।

घायल हेमंत ने बताया, पिछले महीने हुए पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच अनिल परौहा एक बार फिर मैदान में था। लेकिन इस बार वह हार गया। वह संदेह व्यक्त करता था कि उसकी चुनावी हार का बड़ा कारण वे लोग थे। लिहाजा वह अक्सर गाली-गलौज कर धमकाता रहता था। पुलिस ने एहतियाती तौर पर गांव में निगरानी शुरू कर दी है। घायल हेमंत के बयान के आधार पर पुलिस घटना और आरोपों की जांच कर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811