Let’s travel together.

सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया पुणे अंचल द्वारा राजभाषा सम्‍मेलन का आयोजन

0 230

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

पुणे।सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय पुणे द्वारा विश्‍व हिन्‍दी दिवस के अवसर पर राजभाषा सम्‍मेलन का आयोजन किया गया. सम्‍मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक श्री राजेन्‍द्र वर्मा जी एवं सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केन्‍द्रीय कार्यालय मुम्‍बई से राजभाषा प्रमुख श्री राजीव वार्ष्‍णेय उपस्‍थित हुए. सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष एवं सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया पुणे के अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा ने बैंक के संस्‍थापक सर सोराबजी पोचखानावाला जी के चित्र के समक्ष प्रकाशदीप प्रज्‍ज्‍वलन कर एवं पुष्‍प अर्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया.

सम्‍मेलन का प्रारंभ सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक श्री उदयशंकर जी के स्‍वागत संबोधन से हुआ जिसमें उन्‍होनें सभी अतिथियों के स्‍वागत के साथ हिन्‍दी के स्‍वरूप एवं विस्‍तार पर अपना मत प्रकट किया. श्री राजीव वार्ष्‍णेय ने अपने संबोधन में हिन्‍दी भाषा की सरलता एवं अन्‍य भाषाओं के साथ उसके समन्‍वय पर विस्‍तृत प्रकाश डाला. श्री राजेन्‍द्र वर्मा जी ने राजभाषा नियमों एवं सांविधिक आवश्‍यकताओं पर मार्गदर्शन दिया तथा डिजिटल व्‍यवहार में हिन्‍दी एवं भारतीय भाषाओं के बढ़ते आयाम पर अपने विचार प्रस्‍तुत किए. श्री वर्मा ने मोबाईल एवं अन्‍य इलेक्‍ट्रानिक उपकरणों पर बोलकर टाईप करने की विधि को भी आसानी से समझाया जिसकी सभी ने सराहना की.

अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा ने अध्‍यक्षीय संबोधन में बताया कि भारत सरकार की विभिन्न कल्‍याणकारी योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुंचाने के लिए केवल भारतीय भाषाओं का ही सहारा लेना होगा ताकि बैंकिंग सुविधाओं से वंचित समाज के वर्ग का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके.

सम्‍मेलन में राजभाषा प्रदर्शनियां लगाई गई जिसका उदघाटन अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा एवं राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक श्री राजेन्‍द्र वर्मा जी के करकमलों से किया गया. प्रदर्शनी में सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को प्राप्‍त विभिन्‍न राजभाषा पुरस्‍कारों एवं शील्‍डों की विस्‍तृत श्रंखला प्रदर्शित की गई. राजभाषा प्रदर्शनियों में हिन्‍दी पुस्‍तकों, गृहपत्रिकाओं, नोटिंग पुस्‍तिका, राजभाषा नियमों एवं आवश्‍यक सूचनाओं की लघु पॉकेट बुक, महापुरूषों द्वारा हिन्‍दी संबंधी प्रेरक वाक्‍यों के पोस्‍टर, हिन्‍दी की लघु-कथाओं के पोस्‍टर इत्‍यादि का प्रदर्शन किया गया.

उप-अंचल प्रमुख श्री संदिप्‍त कुमार पटेल ने सम्‍मेलन में उपस्‍थित सभी व्‍यक्‍तियों का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन मुख्‍य प्रबंधक (राजभाषा) श्री राजीव तिवारी ने किया. इस सम्‍मेलन में श्री नरेन्‍द्र पंजाबी, श्री एन के सिन्‍हा एवं श्री संजय नोटानी की उल्‍लेखनीय उपस्‍थिति रही. कार्यक्रम के आयोजन में सुश्री वृषाली देवरे, सुश्री आरती मेतकर, श्री चंद्रकांत जैन, श्री महेश आहेर, श्री हरिदास दरेकर, श्री प्रशांत जाधव, श्री रोहित हाडवळे इत्‍यादि कार्मिकों ने सराहनीय योगदान दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811