शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
आज सोमवार की सुबह ग्राम तुलसीपार में एक 17 वर्षीय बालिका की लोहे के कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तुलसीपार निवासी अय्यूब खान की 17 वर्षीय पुत्री जीनत वी. आज सुबह करीब 9 बजे अपने घर में जब नहाकर आई ओर उसने कमरे में रखे लोहे के कूलर के ऊपर जैसे ही साबुनदानी रखी वैसे ही वो कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई।
उसकी चीख सुनकर मां भागकर अंदर आई और माजरा देखा कि उसकी बेटी कूलर से चिपकी हुई है तो उन्होंने जल्दी से बिजली बोर्ड से स्वीच बंद कर तार अलग किया लेकिन तब तक बालिका अचेत हो चुकी थी। जिसे परिजन तत्काल सिविल लेकर पहुंचे। जांच उपरांत डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि तुलसीपार गांव में करंट की चपेट में आने से बालिका जीनत वी. की मौत होने पर मर्ग कायम करके जांच में लिया है।