– सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा की बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। बैठक में संगठन के वार्षिक कार्यों की समीक्षा करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन एवं अनुमोदन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के रूप में सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के सह सचिव मार्तण्ड सोलंकी उपस्थित रहे। साथ ही शिवपुरी विभाग के सह विभाग कार्यवाह अतुल शर्मा, सेवा भारती जिला अध्यक्ष ओम बंसल, मध्य भारत प्रांत सह सेवा प्रमुख जितेंद्र राठौड़, विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी, विभाग सेवा प्रमुख राजेंद्र जैन तथा नगर संघचालक विमल जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सभा में जिले, छात्रावास एवं नगर की नवीन कार्यकारिणियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

जिला कार्यकारिणी मेंअध्यक्ष यशपाल रावत,सचिव जयंत बक्शी, कोषाध्यक्ष आनंद बंसल बने। छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश पांडे,सचिव कौशल श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष विनोद गोस्वामी और नगर कार्यकारिणी,अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय राजोरिया बनाए गए हैं।
सभा के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा सेवा भारती के सेवा, संस्कार एवं समरसता के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।