Let’s travel together.

भोपाल एवं पुणे में महाआसमनी शिविर का आयोजन, सरश्री के संदेश से प्रतिभागियों को मिली नई दिशा

0 287

सी के पारे 

भोपाल/पुणे।तेज़ ज्ञान फाउंडेशन द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति  आत्मविकास के उद्देश्य से महाआसमानी परम ज्ञान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा तथा ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। लोगों को आत्मबोध, मानसिक शांति और जीवन के वास्तविक अर्थ से जोड़ना तथा जीवन के पाँचों क्षेत्र शारीरिक,मानसिक,सामाजिक,आर्थिक और अध्यात्मिक उन्नति के लिए गहरी समझ इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

आध्यात्मिक ज्ञान तथा गहरे मार्गदर्शन के द्वारा इस संस्था के संस्थापक सरश्री ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि सही समझ ही जीवन को बदलने की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति जब स्वयं को समझ लेता है, तब उसके जीवन में आनंद, संतुलन और सफलता स्वतः आने लगती है। सरश्री का उद्देश्य समाज में जागरूकता, प्रेम और आंतरिक शांति का प्रसार करना है, जिससे हर व्यक्ति तनावमुक्त और सुखी जीवन जी सके।

इस विशेष शिविर में भोपाल एवं अन्य शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी दिनेश पारे, उर्मिला जायसवाल, प्रमोद कोरी, स्वाति शिवदे, सुनीता दाडवाणी एवं विनय चौरे ने बताया कि शिविर के माध्यम से उन्हें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन को नए दृष्टिकोण से समझने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि सरश्री के सरल एवं प्रभावशाली विचारों ने उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया है।

कार्यक्रम के दौरान ध्यान, आत्मचिंतन और व्यवहारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पूरे आयोजन में सकारात्मक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811