Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक के कार्यपालक निदेशक (ई डी) ने नए जेनरेशन के एटीएम का किया उदघाटन

0 172

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
पुणे। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया कैंप शाखा के नए जेनरेशन के एटीएम का शुभारंभ बैंक के कार्यपालक निदेशक माननीय श्री आलोक श्रीवास्तव  के करकमलों से संपन्न हुआ. अपने पुणे प्रवास में कार्यपालक निदेशक ने बैंक के ग्राहकों से मुलाकात की तथा बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. ग्राहकों के सुझावों को भी नोट किया गया.

कार्यपालक निदेशक  ने आमंत्रित सभी ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे अपने ऋण/उधार खाते मानक श्रेणी में बनाएं रखने की वचनबद्धता सुनिश्चित करें. इसके उपरांत पुणे नगर की शाखाओं के प्रमुखों के साथ आयोजित व्यवसाय समीक्षा बैठक में माननीय कार्यपालक निदेशक ने अध्यक्षता की. एक अन्य आयोजन में कार्यपालक निदेशक ने विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पुणे अंचल के 9 क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए जून 2022 के निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्यों को पूरा करने का आव्हान किया. इस मौके पर पुणे अंचल के अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा एवं पुणे क्षेत्रीय कार्यालय की क्षेत्रीय प्रमुख सुश्री आशा कोटस्थाने की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.


इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक  श्री आलोक श्रीवास्तव  द्वारा पुणे अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा और मुख्य प्रबंधक राजभाषा को भारत सरकार द्वारा जारी प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि कंठस्थ प्रतियोगिता में उत्कृष्टता हेतु भारत सरकार राजभाषा विभाग के सचिव श्री ए आर्या के हस्ताक्षर से उक्त प्रमाणपत्र अप्रैल 2022 में जारी किये गए थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811