Let’s travel together.

बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम

0 43

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर उस  समय जाम का कारण बन गई, जब घाटी के बीचों-बीच गैस से भरा एक ट्रक अचानक खराब होकर सड़क पर खड़ा हो गया। स्थिति और गंभीर तब हो गई, जब उसी स्थान पर देर रात एक दूसरा ट्रक भी खराब हो गया। दोनों भारी वाहन एक ही जगह खड़े होने से हाईवे पर यातायात लगभग ठप हो गया और बार-बार जाम लगता रहा।

रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक हाईवे पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कार, बस, ट्रक और दोपहिया वाहन चालकों को घंटों परेशान होना पड़ा। घाटी में सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित रही और ओवरटेक करना भी संभव नहीं हो सका।

गैस से भरे ट्रक के खराब होने के कारण वाहन चालक और स्थानीय लोग भी सतर्क नजर आए। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की सूचना नहीं मिली, लेकिन जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालमपुर घाटी पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। ऐसे में यदि कोई भारी वाहन बीच सड़क पर खराब हो जाए तो तुरंत उसे हटाने की व्यवस्था होना चाहिए, ताकि लंबे समय तक जाम की स्थिति न बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811