रायसेन।स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मां सरस्वती देवी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया सहित अन्य जिला अधिकारियों सहित अन्य समाजसेवियों, नागरिकों तथा लगभग 4000 से अधिक छात्र–छात्राओं द्वारा एक साथ सूर्यनमस्कार, प्रार्थना मुद्रा, हस्तउत्सासन, पादहासन, अश्वसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टाग, नमस्कार भुजंगासन कर सूर्य नमस्कार किया गया। साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम भी किया।