शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
नगर के फर्सी रोड निवासी स्वर्गीय अ. हफीज खां मेकानिक के होनहार युवा पुत्र व शोएब सफारी का छोटा भाई फैजान मोहम्मद का दल सेना इंडियन आर्मी में देश सेवा के लिए चयनित होने पर क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। नवंबर महीने में फैजान को ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु भेजा गया था, जहाँ उनकी आज ‘पासिंग आउट परेड’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
फैजान की इस सफलता पर पूरे परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है। बेंगलुरु से परेड पूरी होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और परिजनों को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।
उनकी परेड का प्रदर्शन देखने के लिए उनके भाई शोएब सफारी अपनी मां अनीस सभी के साथ बेंगलुरु पहुंचे और फैजान की इस सफलता पर फूले नहीं समाए।
फैजान की इस कामयाबी पर समाज सेवी संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मजलिसे शूरा, मुस्लिम त्योहार कमेटी, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी, मंसूरी समाज संगठन आदि ने बधाई देते हुए फैजान के उज्जवल भविष्य की कामना की है।