Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों एवम पालकों संग की बैठक

0 99

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं वह 12वीं की 2023 की परीक्षा में शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम के लक्ष्य की पूर्ति हेतु विद्यालय के प्राचार्य एस के शर्मा ने संबंधित कक्षाओं के विषयाध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के संग बैठक कर प्रथम प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए आगामी सीबीएसई परीक्षा हेतु रणनीति तैयार किया।
श्री शर्मा ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने पाल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए उन्हें पर्याप्त समय देकर उनकी समस्याओं पर ध्यान दे एवम निराकरण में सहयोग करें।
किशोरावस्था में आनेवाली समस्याओं का जिक्र करते हुए प्राचार्य ने सुझाव दिया कि अपने पाल्यो की गतिविधियों पर ध्यान रखें,घर पर बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें एवम समयबद्ध परीक्षा तैयारी करने में सहयोगी बनें ।उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया की विद्यालय में नियमित उपस्थित होकर निदानात्मक कक्षाओं का पूर्ण लाभ उठाकर सीबीएसई परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास अभी से प्रारंभ कर दें।
परीक्षा प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अभिषेक आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811