Let’s travel together.

सीएम से प्रशंसा मिलने के बाद पुन: मैदान में उतरे जिला पंचायत सीईओ

0 100

– अमृत सरोवर तालाबों का किया निरीक्षण और आवश्यक निर्देश दिए

– टालापहाड़ी और पनरियानाथ नाले पर बन रहे नवीन तालाब निर्माण का किया निरीक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के अमृत तालाब निर्माण किए गए कार्य की प्रशंसा किए जाने के बाद एक बार फिर से सीईओ अमृत सरोवर तालाबों के निर्माण में जुट गए हैं। इसी क्रम में सीईओ उमराव सिंह मरावी ने जिले केविभिन्न स्थानों पर चल रहे तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद पंचायत खनियाधाना के टालापहाड़ी में पहुंचकर यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया इसके अलावा पनरियानाथ नाले पर बनाए जा रहे तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी यहां पर तालाब निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और जल्द से जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सीईओ के साथ इस दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी, आरईएस के एई व ग्राम पंचायत के सचिव भी मौजूद रहे।

श्रमदान करने वाले ग्रामीणों को पहनाई माला-

जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने खनियांधाना जनपद पंचायत के टालापहाड़ी ग्राम पंचायत पर बनाए जा रहे नवीन अमृत सरोवर तालाब को लेकर जहां पर जुटे ग्रामीण और श्रमदान करने वाले श्रमिकों को माला पहनाई। इस दौरान यहां के ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब के निर्माण से भूमिगत जल स्तर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही गर्मियों के दिनों में पशुओं को पानी की जो कमी रहती थी वह दूर हो जाएगी।

पानी के अलावा मिलेगा रोजगार-

शिवपुरी जिले में जो अमृत सरोवर तालाब बनाए जा रहे हैं वहां पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का जल स्तर में बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही मछली पालन सहित अन्य रोजगार की उपलब्धता भी रहेगी जिससे ग्रामीणजनों को यहां रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811