Let’s travel together.

शासकीय महाविद्यालय की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

0 117

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी ने सोमवार को शासकीय महाविद्यालय कैंपस कार्यकारिणी के छात्र एबं कार्यकर्ताओ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय के नाम प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विदित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो लगातार छात्रहित एबं राष्ट्रहित के काम करता चला आ रहा है।

निम्न माँगे कुछ इस प्रकार है- 1. शासकीय महाविद्यालय के लिए नवीन बिल्डिंग की स्वीकृति जल्द से जल्द करवाई जाए। 2. मुख्य मार्ग से कॉलेज तक की सड़क का सीसी रोड का निर्माण की स्वीकृति एबं निर्माण जल्द जल्द से कराया जाए। 3. महाविद्यालय में बीएससी-गणित(मैथ),विज्ञान(बायो),कंप्यूटर (कंप्यूटर साइंस), वनस्पति विज्ञान(बॉटनी), एमए, एमकॉम, एमएससी विषयों को बढ़वाया जाए।
4. महाविद्यालय में माँ सरस्वती जी की प्रतिमा एबं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
5. महाविद्यालय कैंपस ग्राउंड के अंदर टीनशेड एबं पेवर ब्लॉक लगवाने का कार्य 15 दिवस के अंदर प्रारंभ किया जाए। 6. महाविद्यालय कैंपस की सफाई का कार्य 15 दिवस के अंदर करवाया जाए। 7. महाविद्यालय का पुस्तकालय(लाइब्रेरी) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलबाई जाए। 8. महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। अतः महोदय ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह सभी मांग करता है कि बीस दिवस के अंदर हमारी सभी माँगे पूरी नही की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन एबं कॉलेज में तालाबंदी करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एबं प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देने बालो में संयम सराठे, जय यादव, अन्त्योदय पांडेय, सौरभ साहू, वरुण चौरसिया, राकेश जाटव, अर्पित राय, राज ठाकुर, देवू शर्मा, दीपक धुर्वे एबं महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811