Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 05 जून 2024

0 115

मेष राशि-  भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयमित रहें। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृष राशि-  जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि-  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्‍थि‍ति‍यां बन सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। धन का अभाव रहेगा।

कर्क राशि-  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि-  भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के प्रशस्त होंगे। आय में सुधार आएगा। वाहन सुख म‍िलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा, देशाटन पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टदायक रहेगा। सन्तान से मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं।

तुला राशि-  पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि-  शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु राशि- अति उत्साही होने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि-  परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय के साधन बन सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

कुंभ राशि-  आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन च‍िंत‍ित हो सकता है।

मीन राशि-  परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सन्तान की ओर सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811