Let’s travel together.

दया धर्म का मूल है इसे नहीं त्यागेंः वेदाचार्य पंडित रामकृपाल शर्मा

0 116

श्रीराम चरित मानस सम्मेलन के दूसरे दिवस कथा श्रवण करने अनेको श्रद्वालु पहुचें

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रघुवंशी गार्डन मंगल भवन में पांच दिवसीय
रामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए वेदाचार्य पंडित राम कृपालु शर्मा ने द्वितीय दिवस अपने उद्बोधन में कहा कि दया धर्म का मूल है व्यक्ति को इसे नहीं त्यागना चाहिए ।गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने इसकी बड़ी सुंदर व्याख्या करते हुए कहा हैएकि दया धर्म का मूल है। पाप मूल अभिमान। तुलसी दया ना छोड़िये जब तक घट में प्रान।उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महाराज बड़ी सुंदर व्याख्या करते हुए कहते हैं कि दया व्यक्ति के अंतः करण में धर्म की भावना से ही उत्पन्न होती है जो वस्तुतः धर्म का मूल है और अभिमान पाप की जड़ है। व्यक्ति के जीवन में अहंकार है तो अहंकारी व्यक्ति पाप की ओर उन्मुख हो जाता है ।

और अहंकार भी विभिन्न प्रकार के होते हैं । अहंकार के वशीभूत होकर ही उसके जीवन में जितने भी विघटनकारी कार्य हैं वह प्रारंभ हो जाते हैं ।रामचरित मानस सम्मेलन में निर्मल कुमार शुक्ला,ब्रह्मचारी परीक्षा पीठधेशर,श्री राघव रामाणी,श्री नरेश शास्त्री। सिलवानी ने भी अपने प्रवचन दिए उन्होने कहा कि संसार में व्यक्ति के जीवन में पवित्र आचरणअंतःकरण की शुद्धि आचार शुद्धि विचारों की शुद्धि एवं भोजन की शुद्धि बहुत अनिवार्य है । इससे अंतःकरण पवित्र होता है।

अंतःकरण पवित्र होने से परमात्मा अंतः व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाकर उसमें समाहित हो जाते हैं। किसी भी प्रकार का मैल छल कपट यदि अंतः करण में है तो परमात्मा की कृपा प्राप्त होने में कठिनाई होती है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि अपने मन वाणी एक वचन और कर्म से पवित्रता धारण करते हुए परमात्मा को हृदय में निवास करने के लिए एसदैव प्रार्थनारत रहे । इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्म अनुरागी सज्जन माताएं बहने उपस्थित रहे।
आयोजक समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811