Let’s travel together.

कांग्रेस को मुक्त करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे: देवेंद्र पटेल

0 211

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में बनता माहौल देख भाजपा के नेता मंत्री सांसद बौखलाए

शिवलाल यादव रायसेन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, प्रियंका वाड्रा गांधी सहित नेताओं द्वारा देश में हरेक राज्य में निकाली जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा से भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्री सांसद और विधायकों में घबराहट है।ऐसी स्थिति में वह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रियंका गांधी पर झूठे अनर्गल टिप्पणी और बयानबाजी कर रहे हैं ।

यह बात कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान कही।उन्होंने कहा कि भारत देश मप्र में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई सारे कीर्तिमान तोड़ दिए हैं।जुमलेबाजी हवाई नेता महंगाई कम करने की बजाय खामोश बने हुए हैं।मदारी बाज नेता का इस मामले में ध्यान नही है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ,कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम,रूपेश तन्तवार, हकीम उद्दीन मंसूरी, रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, मजहर कबीर जावेद अहमद खान आदि का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को भारत देश से मुक्त करने की सोच रखने वाले जल्द ही खुद मुक्त हो जाएंगे।लेकिन भारत कांग्रेस मुक्त नहीं होगा। भाजपा सरकार में जरूर है, लेकिन उत्तर और दक्षिण में उनका वजूद नहीं है। कांग्रेस देश के हर कोने में लोगों के दिल में है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि छोटे-मोटे मनमुटाव तो देश में हर जगह और हर पार्टी में होते रहते हैं। कांग्रेस पार्टी हमारे नेता के अनुसार चलती है। भाजपा से खुद के झगड़े निपटते नहीं है, वे कांग्रेस की पंचायती कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811