Let’s travel together.

आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!

0 200

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

किसानों के लिए एक नई पहचान प्रणाली लॉन्च की गई, जो आधार के तर्ज पर है इस “फार्मर आईडी” के जरिए किसानों को बार-बार केवाईसी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं रहेगी
इसके लिएइसके लिए 250 कर्मचारी निरंतर काम कर रहे हैं तहसील में 24 हजार 285 किसान राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हैं जिनमें से 16 हजार 682 किसने की फार्मर आईडी बन चुकी है शेष 7603 का काम प्रगति पर है। फार्मर आईडी बनाने वाले कर्मचारी डोर टू डोर पहुंच रहे हैं घरों से लेकर दुकानों चौराहों पर एवं गांव-गांव कैंप लगाकर फार्मर आईडी बना रहे हैं।


किसने की फार्मर आईडी बन जाने से उन्हें सरकारी योजनाओं और लाभों का फायदा बिना किसी रुकावट के मिलेगा. इस प्रणाली से किसानों की पहचान और उनके डेटा को सुरक्षित और सरल तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा।
आधार कार्ड की तरह ही, फार्मर आईडी किसानों की पहचान का डिजिटल माध्यम होगा. इसका उपयोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और कृषि से संबंधित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाएगा. इस पहचान पत्र में किसानों की भूमि, पशुधन, फसल की जानकारी, और अन्य डिटेल्स शामिल हैं।


तहसील के अधिकारी एसडीएम सौरभ मिश्रा तहसीलदार एसआर देशमुख नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी ने किसानों से अव्हान किया है कि जिन किसानों की अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनी है वह शीघ्र अपनी आईडी बनवा ले जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811