Let’s travel together.

धान बेचने जा रहे किसान की ट्राली में पीछे से घुसी इनोवा कार, किसान को आई चोटें

0 142

-सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्जकर कार को किया ज़ब्त

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुकवार देर रात्रि लगभग 1 बजे गीदगड़ गांव से रायसेन धान बेचने जा रहे किसान के ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से इनोवा कार घुस गई। जिसकी वजह से ट्रेक्टर मटगाड पर बैठा किसान नीचे गिरकर घायल हो गया। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी किसान मनीष शर्मा पुत्र बलाप्रसाद शर्मा निवासी गीदगड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार देर रात्रि वह अपने ट्रेक्टर ट्राली एमपी 04 बी 6400 से ड्रायवर धर्मेन्द्र धाकड़ के साथ रायसेन मंडी धान बेचने जा रहा था। रास्ते में रात्रि लगभग 1 बजे मुक्तापुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कार एमपी 04 बीए 0900 ट्राली में पीछे से घुस गई। में ट्रैक्टर के मटगाड पर बैठा था। टक्कर से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से मेरी जांघ, पेर व हाथ की उंगलियों में चोटें आई हैं। इनोवा कार को अरविंद मालवीय निवासी खामखेड़ा चला रहा था। पुलिस ने मनीष शर्मा की रिपोर्ट पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते कार ज़ब्त कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811