Let’s travel together.

ठंड में भी पानी की किल्लत से जूझ रहे केमखेड़ी के ग्रामीण, गांव में नही है एक भी सरकारी हैंडपंप

0 68

10 वर्षों से ग्रामीण पानी के लिए हैं परेशान, 300 रुपए देकर निजी ट्यूबबेल से भर रहे पानी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम केमखेड़ी घोड़ाचौक के ग्रामवासी पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इस भीषण ठंड में भी एक-एक कुप्पा पीने के पानी के लिए महिलाओं को पसीना बहाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है। वे निजी ट्यूबवेल पर भारी-भरकम शुल्क देकर लंबी लंबी लाइनों में लगकर पानी भरकर लाते हैं। वहीं पानी भरने को लेकर ग्रामीणों में रोज लड़ाइयां होती हैं। 65 वर्षीय वृद्ध महिला यशोदी बाई ने बताया कि गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है। इसलिए उन्हें निजी ट्यूबवेल से 300 रुपए महीने के शुल्क देकर पानी भरना पड़ रहा है। उस पर भी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और ग्रामीणों की आपस में लड़ाई होती है। करीबन 10 साल से ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। मगर पीएचई विभाग के जिम्मेदार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां पर दिन भर पानी भरने के लिए महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों की कतार लगी रहती हैं। पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे यहां के लोगों का दिन भर पानी भरने में ही बीत जाता है ।जिससे वह मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं।

सीएम के संकल्प पर अफसर फैर रहे पानी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 तक सभी गांवों में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के विकास के साथ-साथ लोगों के कल्याण के लिए, उनके विकास के लिए भी प्रमुखता से काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम बड़े जोर शोर से किया जा रहा है कि महिलाओं को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्हें घर पर ही नल से पानी उपलब्ध होगा, कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन सांची जनपद के केमखेड़ी घोड़ाचोक गांव में ऐसा नहीं हो रहा है । पीएचई विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी सरकार की जल जीवन मिशन योजना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। और कहीं कहीं तो लाखों रुपए बर्बाद करके निर्माण कार्यों को शो पीस बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से गांव की महिलाओं को निजी ट्यूबबेल से महीने के तीन सौ रुपए देकर पीने का पानी भरना पड़ा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |     शहडोल पुलिस पर हमला – अराजक लोगों को आखिर कौन बढावा दे रहा है ?     |     90% हार्ट ब्लॉक वाले मरीज की सफल हार्निया सर्जरी     |     ब्रह्माकुमारी सेंटर पर अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811