Let’s travel together.

तेजरफ्तार जीप की टक्कर से दो बाइक हुई क्षतिग्रस्त , कोई हतायत नहीं हुआ ,चालक जीप लेकर हुआ फरार

0 156

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बीती रात करीब 10 बजे नगर में ऑटोपार्ट्स व्यवसायी ने फतेहपुर मार्ग पर स्थित अपने घर के सामने जैसे ही अपनी बाइक खड़ी करके अंदर जाने लगा , वैसे ही एक तेजरफ्तार जीप के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी , जिसके कारण दो बाइक कई टुकड़ो में टूटकर बिखर गई और साथ ही पास में खड़ी दूसरी बाइक भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक के अगले टॉयर भी फूटे । घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है

पुलिस को फरियादी अभिषेक साहू पिता राजकुमार साहू 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र 18 हदाईपुर टेकरी ने दिए बयान में बताया , बीती रात करीब 10 बजे जब वह अपनी दूकान से घर वापिस आया और अपनी पल्सर बाइक एमपी 38 जेडसी 7559 को साइड में खड़ी करके अंदर जाने लगा तभी एक तेजरफ्तार जीप क्र. एमपी 04 सीटी 4237 फतेहपुर तरफ से आई ओर बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण बाइक टूटकर बिखर गई इसके साथ ही पास में खड़ी दूसरी बाइक होंडा साइन क्र. एमपी 38 एमजे 9564 भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइकों के अगले टायर फट गए।
जीप चालक दिनेश यादव निवासी चुरक्का बेगमगंज ने कुछ देर जीप रोकी लेकिन फिर अचानक कुछ सोचकर जीप लेकर भाग गया। इस बीच घटना स्थल पर पहुंचे पड़ोसियों दीपक साहू , अभिषेक जैन एवं सुजीत यादव आ गए तो जीप चालक दिनेश यादव मौके से फरार हो गया।थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया , पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है ओर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811