Let’s travel together.

पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

0 28

पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सिलपुरी-सिहोरा के बीच जगह-जगह गड्ढे, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की राह हुई मुश्किल

सी के पारे रायसेन

जाखा से सेवासनी मार्ग पर सिलपुरी और सिहोरा गांव के बीच सड़क की हालत खराब होने लगी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इस सड़क का निर्माण पिछले साल ही कराया गया था, राजेंद्र, गणेश एवं ग्रामीणों के अनुसार पहली बारिश में ही सड़क उखड़ने लगी और जगह-जगह गड्ढे हो गए। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क से आवागमन आसान होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही समय में सड़क की हालत बिगड़ने से परेशानी बढ़ गई है। मार्ग पर गड्ढे होने के कारण बाइक और अन्य वाहनों को निकालने में दिक्कत हो रही है। वहीं, साइकिल से सफर करने वालों के लिए भी रास्ता मुश्किल भरा हो गया है।

स्कूली बच्चों की राह भी मुश्किल

सड़क की बदहाल स्थिति का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। रोजाना साइकिल से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को गड्ढों के बीच से निकलना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ जाती है।

निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग

एक साल भी ठीक से नहीं टिक पाई सड़क अब जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार कराया गया था, तो इतनी जल्दी इसकी हालत खराब कैसे हो गई? ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने, निर्माण कार्य की स्थिति का परीक्षण करने और गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।

अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेकर सड़क की सुध कब लेता है, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

सवाल यह है कि पिछले साल बनी सड़क पहली बारिश में ही जवाब देने लगी, तो इसके निर्माण की गुणवत्ता की जांच आखिर कब होगी?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811