उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल
रीवा। महाअष्टमी के पावन और पवित्र अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर पहुंचकर मां कालिका देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से मां कालिका की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री ने खन्ना चौक में विराजी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने भारत माता नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण में सहभागिता की।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मां से लोकमंगल की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ज्ञानस्थली स्कूल और अटल पार्क में आयोजित गरबा महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर महाअष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।