Let’s travel together.

नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती

0 6

 सुरेंद्र जैन रायपुर

शारदीय नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर, माँ की असीम कृपा से नवरात्रि पर्व के दौरान संपन्न हुई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के सफल निर्वहन के उपरांत, राजनांदगांव पुलिस द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आरती एवं अर्चना की गई।

इस अवसर पर राजनंदगांव पुलिस बैंड के द्वारा भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा का संचार हुआ। साथ ही, नवरात्रि ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल ने माँ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराया गया, जिसकी व्यापक सराहना प्राप्त हुई इसके लिए राजनंदगांव पुलिस आभारी है। किसी भी पदयात्री के साथ शून्य दुर्घटना साथ ही डोंगरगढ़ मेला व्यवस्था किसी भी प्रकार आपराधिक घटना घटित नहीं हुई तथा सभी कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुए ।

राजनांदगांव पुलिस भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन हेतु इसी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811