Let’s travel together.

समग्र शिक्षक संघ करेगा चरण बद्ध आंदोलन, संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय

0 145

सी एल गौर रायसेन

जिले के गेरतगंज तहसील के तहत आने वाले पठारिया धाम मंदिर पर समग्र शिक्षक संघ का चिंतन शिविर का आयोजन हुआ,जिसमें प्रदेश व जिला रायसेन के संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच निर्णय लिया गया कि संगठन अपनी नियायोचित मांगों के लिए जिले में चरण बद्ध आंदोलन चलायेगा इस बात की सहमति सभी जताई ।यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कही।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक, व्याख्यता वर्ग व इसी वर्ग के सेवा निवृत्त शिक्षक भी उपस्थित हुए ।बैठक होने से पहले
सर्वप्रथम सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि
समग्र शिक्षकसंघ आगामी दिसम्बर माह से

जिला,संभाग व प्रदेश की राजधानी में ज्ञापन ,प्रदर्शन व धरना आंदोलन कर अपनी लंबित मागों को शासन के समक्ष प्रस्तुत करेगा जिनमे प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री द्वारा 23 दिसम्बर 2017 को अपने वादे को पूरा करने उनसे आग्रह किया जाएगा।तृतीय वेतनमान की विसंगति को दूर करते हुए तीस वर्ष की सेवा पर सहायक शिक्षको को 6600 व व्याख्याताओं को 7600 का देय तिथि से भुगतान हो,अर्जित अवकाश 300 दिन का किया जावे,
पेंशनर्स समाज के लिए मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 में धारा 49 को हटाएं,विना शर्त अनुकंपा नियुक्ति की जावे आदि मांगें पूरी करने के लिए मांग की जाएगी। मंथन शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सोनी ने की।
कार्यक्रम में वहीद खान,अवधनारायण शर्मा, अवधनारायण रघु,लालाराम गौर,नेपाल सिंह राजपूत,संतोष राय,नेतराम ठाकुर,निरपत सिंह रघुवंशी, भगत सिंह कुर्मी आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समापन के अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार गौर ने सबके लिए आभार प्रगट कर आगामी आंदोलन के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक शुक्ला ने किया।कार्यक्रम में काफी संख्या संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया एवम् संगठन मजबूत करने की दिशा में सभी ने संकल्प लिया ।गौरतलब है कि जिले में एक मात्र गेर राजनीतिक संगठन है, जिसमें वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी ओर रिटायर कर्मचारी भी सामिल किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811