अभिषेक असाटी बक्सवाहा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृद्धजन स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें समुचित 16 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा मैं शिविर लगाकर जांच की गई।

खंड चिकित्सा अधिकारी सत्यम असाटी ने बताया कि 1 अक्टूबर को शासन की मनसा अनुसार वृद्धजनो का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाना था जिसमें बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र में 28 एवं 16 उप स्वास्थ्य केदो में लगभग 160 वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज उपलब्ध कराया गया साथ में आयुष्मान कार्ड एवं एलसीडी स्कैनिंग भी की गई।
स्वास्थ्य केंद्र जाकर कर सकते हैं जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज कभी भी सुबह 10:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक अपनी सीबीसी, मलेरिया, डेंगू, शुगर, बीपी, जैसी तमाम जांचो को कर सकता है।