Let’s travel together.

नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान कर रहा हैे- श्री प्रहलाद भारती

0 147

कांकर में नेहरू युवा केन्द्र संगठन का 50वां स्थापना दिवस मनाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के तहत संचालित नेहरू युवा केन्द्र संगठन के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम कांकर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र युवाओं को विशेषकर ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को जागरूक कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि आज का युवा ही भविष्य में हमारे देश का भावी नेता, मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी व समाजसेवी बनेगा इसलिये युवाओं को अपनी सोच को देश के विकास की सोच से जोडना चाहिये।
श्री भारती ने कहा कि हमें नेहरू के सिद्धांतों को अपनाना चाहिये जिन्होने अपना जन्मदिन भी अपना न मानकर देश के बच्चों के नाम समर्पित कर दिया। आज नेहरू युवा केन्द्र संगठन जैसी समाजसेवी संस्थायें देश के विकास के लिये ग्रामीण क्षेत्र में जाकर युवाओं को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही है। नेहरू युवा केन्द्र अपने छोटे छोटे युवा समूहों के माध्यम से लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का एक अच्छा प्रयास कर रहा है। श्री भारती ने पूर्व राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटे से स्थान पर जन्म लेकर व अपने सीमित संसाधनों होते हुए मगर अपनी सोच ऊंची रखकर उन्होंने महान वैज्ञानिक व देश का राष्ट्रपति का पद प्राप्त कर देश की सेवा की।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद भारती, कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री श्रीकृष्ण रावत, श्री शिशु पाल धाकड कार्यक्रम अध्यक्ष उपनिदेशक श्री एस एन जयन्त, कार्यक्रम संयोजक अमर युवक मण्डल अध्यक्ष श्री चन्दन सिंह धाकड, एनवायव्ही श्री राकेश रावत, राजकुमार कुशवाह चकरामपुर आदि ने नेहरू के चित्र पर मालार्पण किया।
उप निदेशक श्री एस.एन.जयन्त ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन सम्पूर्ण भारत में आज का दिन नेहरू युवा केन्द्र संगठन का 50वां स्थापना दिवस के रूप में मना रहा है। आज के दिन नेहरू के जन्म दिवस 14 नवम्बर को नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना भारत सरकार द्वारा की गई थी जो कि सम्पूर्ण भारत में ग्रामीण युवाओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। श्री जयन्त ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जुड़कर उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण स्वप्न स्वच्छ भारत बनाने के लिये भी नेहरू युवा केन्द्र अपने युवा मण्डलों व स्वयंसेवकों के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र अपने सीमित संसाधनों व सीमित बजट से ग्राम के युवाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास करता है। आज नेहरू युवा केन्द्र से जुडे हुए अनेक युवाओं शासकीय व अशासकीय पदों पर रहकर देश के विकास मे अपना योगदान दे रहे है। विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्रीकृष्ण रावत ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र से जुडकर शिवपुरी जिले के ग्रामीण युवा जिला प्रदेश व देश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके है। वास्तव में नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहा है, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिशु पाल सिंह धाकड़ ने कहा कि युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे आकर कार्य करना चाहिये।
कार्यक्रम के संयोजक श्री चन्दन सिंह धाकड़ ने कहा कि वास्तव में आज नेहरू युवा केन्द्र से जुड कर युवा देश व समाज सेवा की ओर अग्रसर हो रहे है। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की ओर से ग्रामीण युवा मण्डलों में खेल गतिविधियों के संचालन हेतु खेल सामग्री की किट मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद भारती व अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन श्री चन्दन सिंह धाकड़ .ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811