Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 21 अक्टूबर 2024

0 101

मेष राशि- विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी  कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।   अटका काम पूरा हो सकता है।  किसी मन की बात को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि-  कार्यों को लेकर नई-नई योजनाएं बनाएंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा।  परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।  कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने से अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से  खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि- प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  ध्यान भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे।  यदि किसी से कर्ज लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि  उसे उतारने में समस्या आएगी।   मित्रों और सगे संबंधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

कर्क राशि- राजनीति के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कोई काम यदि अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।  कोई विरोधी  परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से  किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि- आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि यदि  आय को ध्यान में रखकर व्यय किया, तो वह  बेहतर रहेगा।  जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। भविष्य को लेकर  कोई बड़ी प्लानिंग करनी होगी, तभी  संतान के भविष्य को लेकर जाएंगे। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो इससे भी  बाद में नुकसान होगा।

कन्या राशि-  बिजनेस में काम के प्रयास बेहतर रहेंगे। किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो  वह चिंता भी दूर होगी। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। कार्यक्षेत्र में  मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  कोई सहयोगी आपकी किसी डील को फाइनल करवा सकता है। संतान के विवाह संबंधित कोई समस्याएं दूर होंगी !

तुला राशि- बेवजह घर से बाहर न जाएं, नहीं तो आपको सिरदर्द, बदनदर्द और थकान आदि का अनुभव हो सकता है।  पिताजी  किसी काम को लेकर बेहतर सलाह देंगे।  नए मकान या दुकान आदि की खरीदने की योजना बना सकते हैं।  लोन आदि भी लेना पड़ सकता है। कोई दूर रह रहा परिजन मेल मुलाकात करने आ सकता है।

वृश्चिक राशि- मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।  काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  परिवार में किसी सदस्य से  सलाह की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए भी कारगर सिद्ध होगी। संतान के दाखिल को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे।

धनु राशि- जोखिम भरे काम को करने से बचे।  सहयोगियों से  संबंध बेहतर रहेंगे।  भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करनी होगी। काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।  कार्यक्षेत्र में लोगों से सावधान रहें, क्योंकि वह  मित्र के रूप में शत्रु भी हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से  संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो अच्छा रहेगा।

मकर राशि-परिवार में किसी काम को लेकर टेंशन हो सकती है।  सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।  किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें।

कुंभ राशि- खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप कोई काम का फैसला जल्दबाजी में ना लें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।  नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।  सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि-वाणी और व्यवहार पर संयम रखे ।   कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा। अपने ज्ञान को आप इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।  परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।   पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811