Let’s travel together.

वन भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने गए वन अमले पर हमला, पांच वनकर्मी घायल

0 510

– घायल वन कर्मियों को लाया गया जिला अस्पताल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सतनबाडा रेंज के चिटौरा चिटौरी बीट में वन भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए गए वन अमले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया । इस हमले के बाद पांच वनकर्मी घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।


वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर गए वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर 2 दर्जन गुर्जरों ने अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी रेंजर सहित 5 वन कर्मियों घायल होने की खबरें हैं। बताया गया है कि गुर्जरों ने छापामार हमला किया। फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम को बचने का मौका ही नहीं मिला।

बताया जाता है कि सतनवाड़ा रेंज में स्थित चिटौरा चिटौरी बीट क्षेत्र के कक्ष क्र 65 में स्थित अमर खौआ के बुद्धआरी मे गुर्जरों के द्वारा जंगल का नष्ट कर खेती करने के लिए जमीन तैयार करने की सूचना वन विभाग को मिली,सूचना थी कि जंगल नष्ट कर खेती की जा रही हैं और इसके लिए ट्रैक्टर से जुताई की जा रही है।

इस सूचना पर डिप्टी रेंजर विष्णु सैन, बीट गार्ड आशीष मिश्रा, देव ऋषि भार्गव, और सचेन्द्र रघुवंशी अपनी मोटरसाइकिल से वीट क्रमांक 65 में पहुंचे। घायलों ने बताया कि उन्होंने एक ट्रैक्टर को जंगल में जोताई करते हुए जप्त कर लिया था परंतु तभी अचानक लगभग 25 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया।

वन टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए जिसको जो रास्ता मिला वह उस तरफ भागा। बीट गार्ड रघुवंशी का सिर फट गया। बाएं पैर में फ्रैक्चर है। शेष सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के शरीर में मल्टीपल फैक्चर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811