Let’s travel together.

स्कूलों में बदलेगी विंटर वैकेशन की परम्परा

0 109

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में विंटर वैकेशन के तहत क्रिसमस पर्व यानि 25 दिसंबर से अवकाश शुरू होते थे, लेकिन पहली बार विंटर वैकेशन क्रिसमस पर्व से नहीं, बल्कि उसके 5 दिन बाद 31 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि 25 दिसंबर क्रिसमस पर्व के दौरान प्रदेश के सरकारी दफ्तरों व स्कूलों में अवकाश रहेगा।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश में बताया कि इस साल शैक्षणिक सत्र में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2024 से शनिवार 4 जनवरी 2025 तक रहेंगे। अगले दिन 5 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा, जबकि 6 जरवरी से स्कूल खुलेंगे। मालूम हो कि इससे पहले अब तक 25 दिसंबर क्रिसमस पर्व के दौरान विंटर वैकेशन होते थे, लेकिन अब यह परम्परा इस वर्ष से बदलने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811