Let’s travel together.

सीमा मेटल फैक्ट्री में चोरी के आरोपियों को सतलापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

0 190

 

रामभरोस विश्वकर्मा ,मंडीदीप रायसेन

रायसेन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी नकद जनी को रोकने माल मशरूका बरामदगी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहवाल के कुशल निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन व एसडीओपी ओबेदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा सीमा मेटल कंपनी में चोरी हुए माल को महज 24 घंटे के भीतर बरामद करने व मुलजिम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है

घटना का विवरण

5 अप्रैल23 को फरियादी रोहित जैन निवासी मंडीदीप द्वारा उसके सीमा मेटल कंपनी सतलापुर में कोई अज्ञात चोर द्वारा कंपनी के अंदर घुसकर कंपनी में रखा लोहे का सामान चोरी कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 457, 380 धारा का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी व चोरी गए माल की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व कंपनी में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोरी में संदेश मुकेश विश्वकर्मा पिता महेश विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी गढ़िया मोहल्ला टड़ा जिला सागर हाल पाल मोहल्ला मंडीदीप एवं पंकज सिंह पिता किशन सिंह ठाकुर उम्र 21 साल निवासी गढ़िया मोहल्ला दवा जिला सागर हाल पाल मोहल्ला मंडीदीप से पूछताछ करने पर चोरी के माल को मंडीदीप के विवेक सिंह उर्फ बाबू पिता अजय सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 शक्ति नगर मंडीदीप सतलापुर ब्रिज के पास को बेचना बताने पर आरोपी मुकेश विश्वकर्मा एवं पंकज को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी विवेक सिंह और बाबू कबाड़ी से चोरी गए माल को जप्त किया गया कबाड़ी विवेक सिंह को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया तथा आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय गोहरगंज पेश किया गया जहां से उप जेल गोहरगंज दाखिल किया

आरोपी का विवरण

1, मुकेश विश्वकर्मा पिता महेश विश्वकर्मा निवासी गढ़िया जिला सागर हाल मंडीदीप
2, पंकज सिंह पिता किशन सिंह ठाकुर निवासी गढ़िया मोहल्ला टडा जिला सागर हाल मंडीदीप
3, विवेक सिंह उर्फ बाबू पिता अजय सिंह निवासी वार्ड शक्ति नगर मंडीदीप हॉल सतलापुर
बरामद माल ₹10000 का लोहे का सरिया लोहे की पत्ती व 20 किलोग्राम का लोहे का बांट व रा मटेरियल

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही सराहनीय भूमिका

सतलापुर थाना उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी उपनिरीक्षक साबिर मंसूरी एएसआई जगदीश सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक राजेंद्र दायमा प्रधान आरक्षक अजय सिंह आरक्षक सुनील लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811