सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित, 6 दिसंबर को संविधान जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
रायसेन।सामुदायिक भवन जाटव समाज खरगावली में डॉ भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एमएल राठौरिया ने की। इस दौरान समिति के संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान, समिति के सुचारू संचालन तथा आगामी सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही समिति के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सदस्यता व्यवस्था निर्धारित की गई। समिति की वार्षिक सदस्यता शुल्क 1100 रुपये तथा आजीवन सदस्यता शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया।

बैठक में आगामी 6 दिसंबर को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। इस दौरान संविधान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की योजना पर भी विचार किया गया। समिति की नई कार्यकारिणी में प्रताप सिंह जाटव एवं विमलेश जाटव को उपाध्यक्ष, डॉ बी. एस. अहिरवार को सचिव, एल.एन. प्रधान को सहसचिव तथा हरिनारायण अहिरवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जी.एल. शाक्य, एस.एस. पोर्ते सहित अन्य सदस्यों ने कार्यकारिणी गठन एवं प्रस्तावों का समर्थन किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संविधान के प्रति जागरूकता, सामाजिक एकता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी सदस्यों ने संगठन को सक्रिय रूप से मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर , बबलू चौधरी, जवाहरलाल अहिरवार,जगदीश अहिरवार, कुंदन अहिरवार, मुकेश लरिया, मुकेश दिवाकर, मुरारीलाल जाटव, डॉ. शरद चौधरी, इमरत सिंह जाटव, रघुवीर सिंह जाटव, सनी तिलचौरिया, विजय, प्रेमचंद, गुड्डालाल, राम प्रसाद राज, उमेश पवार, विनोद जाटव, शिवराज सिंह अहिरवार,पीके चावला, राकेश जाटव, दातार सिंह चावला, हरीश, रोहित, जीपी विधोरिया सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।