Let’s travel together.

जय सीताराम संकीर्तन मंडल के धर्म प्रेमियों ने निकाली झंडा शोभायात्रा

0 236

नगर में हुआ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत

सी एल गौर

रायसेन। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन मिस्र तालाब के पास भगवान वाल्मीकि महर्षि मंदिर प्रांगण से जय सीताराम संकीर्तन मंडल पटेल नगर रायसेन के तत्वाधान में प्रभात फेरी के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में धूमधाम के साथ झंडा संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जो कि पटेल नगर, शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर , मुखर्जी नगर, पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से होकर सागर रोड होते हुए भोपाल सागर तिराहा पहुंची जहां समाजसेवी शंकर लाल चक्रवर्ती मनमोहन रैकवार, जगत महाराज, सीएल गौर सहित अनेक धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर झंडा शोभायात्रा में शामिल धर्म प्रेमियों का जोरदार स्वागत किया ।

झंडा शोभायात्रा भोपाल मार्ग कोतवाली के सामने से होते हुए गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर बालाजी सरकार के प्रांगण में पहुंची जहां भजन संकीर्तन के साथ सीताराम धुन करते हुए भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया । झंडा शोभायात्रा महामाया चौक, सांची मार्ग होते हुए माता मंदिर पहुंची जहां से वापस श्री रामलीला मैदान मार्ग, शिव मंदिर, गणेश मंदिर, मिश्र तालाब रोड होते हुए वापस आकर वाल्मीकि महर्षि मंदिर अयोध्या बस्ती में समापन हुआ।

जहां पूजा अर्चना के पश्चात धर्म प्रेमियों को प्रसादी का वितरण किया गया झंडा शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जय सीताराम संकीर्तन मंडल पटेल नगर के सदस्यों का जगह-जगह स्वागत किया गया झंडा शोभायात्रा में शामिल धर्म प्रेमी श्री सीताराम नाम का संकीर्तन करते हुए उत्साह पूर्वक साथ चल रहे थे ।

ज्ञात हो कि पटेल नगर जय सीताराम संकीर्तन मंडल द्वारा पिछले 2 वर्षों से लगातार प्रतिदिन सुबह श्री सीताराम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली जाती है जो विभिन्न मार्गों से होकर निकलती है । झंडा शोभायात्रा में संकीर्तन मंडल के सदस्यों में कोमल प्रसाद चौरसिया, ज्ञान सिंह विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा, खेमचंद गौर, बाबू सिंह ठाकुर, दीपचंद शर्मा, मुकंदी लाल धाकड़, सुरेश दादा, नन्नू लाल मालवीय, टीकाराम, कालूराम कोरव, जीपी मालवीय, कुंजी लाल अहिरवार, जमुना प्रसाद, मदन मालवीय, कमल चौधरी, वैभव गोर, सहित संकीर्तन मंडल के अनेक सदस्य कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमियों ने जय सीताराम संकीर्तन मंडल की झंडा शोभायात्रा में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811