सागर। ढाना रोड पर स्थित बम्होरी बीका में श्री पारसनाथ भगवान की शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां पर भगवान का अभिषेक, शांति धारा संपन्न हुई।
शांति धारा करने का सौभाग्य सुनील जैन छाया अजित जैन कंदवा, विनय जैन, वीरेंद्र बजाज, संजय अलया, डॉ रमेश जैन आदि प्रमुख लोगों को प्राप्त हुआ इस अवसर पर ढाना जैन समाज ने 51 हजार की नगद राशि बम्होरी बीका के मंदिर के जीर्णोधार कार्य के लिए दी अनेक लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए नगद राशि दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सागर जैन समाज से मुकेश जैन ढाना, प्रदीप रांधेलिया, देवेंद्र जैना, राजेश जैन सरस, डॉ अनिल तिवारी,डॉ नरेश जैन, माखनलाल जैन,डॉ वीरेंद्र जैन, प्रकाश पारस, इंदू नायक, महेश जैन, प्रासुक जैन, कमल जैन, मुकेश खमकुंआ, राकेश निश्चय, वसंत जैन, मनोज जैन ढाना, अतीश जैन कंदवा, नवीन जैन, नीलेश चौधरी, सचिन राजकमल अमित सिहोरा अमित जैन ढाना सहित भाग्योदय तीर्थ, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम, संजोग समिति सागर आदि के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। मनोज शास्त्री और राजीव सिंघई ने कार्यक्रम का संचालन किया।