Let’s travel together.

समाजसेवियों की टीम ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

0 130

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अधिकारी व कर्मचारी संघ से जुड़े समाजसेवी राजेंद्र पिपलोदा और राज रियल स्टेट डेवलपर्स द्वारा निशुल्क अपने साथियों के साथ वाहन चालकों को हेलमेट बांटे जा रहे हैं। शिवपुरी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की जा रही है जो वाहन चालक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं उनके चालान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जागरूकता अभियान से जुड़कर के समाजसेवी राजेंद्र पिपलोदा और उनके साथियों ने माधव चौक चौराहे और गुरुद्वारे चौक पर वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया।
अधिकारी व कर्मचारी संघ से जुड़े समाजसेवी राजेंद्र पिपलोदा ने बताया कि उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाएं। शिवपुरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत राज रियल स्टेट डेवलपर्स की ओर से निशुल्क हेलमेट वितरण किए गए। लोगों को बताया गया जितने भी एक्सीडेंट होते हैं उन्हें यदि व्यक्ति हेलमेट पहने हो तो उनकी जान बच जाती है। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अधिकारी रणवीर सिंह यादव, वरिष्ठ नेता महेश श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता अरविंद सरैया, राजू शर्मा, व्यवसाई सीता जैन आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811