गौहरगंज रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा द्वारा संपूर्ण रायसेन जिले के समस्त थानों में इन दिनों वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात जन जागरूकता एवं महिला सुरक्षा संबंधी इत्यादि पर संपूर्ण मैदानी अमले को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों व स्कूलों इत्यादि में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि आम नागरिक इस जन जागरूकता के अभाव में होने वाली परेशानियों ,धोखाधड़ी ,दुर्घटना ,इत्यादि से बचे रहें।

थाना गोहरगंज अंतर्गत जिला मुख्यालय रायसेन से साइबर सेल की विशेष प्रशिक्षित टीम के प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह सिसोदिया एवं शुभम चढ़ार तथा थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आरके चौधरी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा गोहरगंज क्षेत्र अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय गोहरगंज एवं ग्राम पंचायत धांधूसर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया जाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों की रोकथाम तथा उनसे बचाव सतर्कता इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई । स्कूलों में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा समस्त प्राचार्य गण तथा शिक्षक स्टाफ की उपस्थिति में प्रोजेक्टर पर लघु पिक्चर दिखाई जाकर एवं पंपलेट व पुस्तकें वितरित की

जाकर छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव तथा इस विषय में जन जागरूकता तथा किसी भी प्रकार के लोभ लालच में ना आकर साइबरक्राइम संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा बच्चों तथा शिक्षक स्टाफ से अपेक्षा की गई कि वह इस जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि साइबर क्राइम के प्रति लोग जन जागरूक रहें तथा किसी भी जाल साज या धोखाधड़ी का शिकार ना हो प्रमुख रूप से साइबर अपराधों के विषय में सुरेंद्र सिंह सिसोदिया एवं थाना प्रभारी आर के चौधरी ने बताया कि एटीएम फ्रॉड, फर्जी फोन कॉल ,बैंक का व्यक्ति बनकर निजी जानकारी पूछ लेना ,कई प्रकार के सस्ते लोन दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी फेसबुक आईडी से वीडियो कॉलिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग, व्हाट्सएप फेसबुक से होने वाले अपराध, लॉटरी या केबीसी के नाम पर करोड़ों रुपए की लॉटरी लगने , शादी या महंगे गिफ्ट भेजने इत्यादि की ठगी विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई इस अवसर पर साइबर सेल टीम के साथ थाना प्रभारी गोहरगंज एवं शासकीय बालक स्कूल एवं शासकीय कन्या स्कूल के प्राचार्य गण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित रहे । छात्र-छात्राओं द्वारा भी जिज्ञासा स्वरूप प्रश्न पूछे गए जिन्हें समझाया गया ।

पुलिस अधीक्षक रायसेन ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि हम प्रत्येक स्तर पर लोगों को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक कर सकें ताकि आम नागरिक इन जाल साजो के लोभ प्रलोभन , ठगी का शिकार ना हो सके यह अभियान संपूर्ण जिले में वृहद स्तर पर निरंतर जारी रहेगा ।