Let’s travel together.

तीन साल से पाइप लाइन डलने का इंतजार,खेतों से लाकर पीना पड़ रहा पानी

0 128

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची की तमाम व्यवस्थाएं तब धराशाई होती दिखाई देती है जब पेयजलापूर्ति विद्युत व्यवस्था के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात तो कही जाती हैं परन्तु धरातल पर इन सभी विकास तथा मूलभूत सुविधाओं की जीवंत तस्वीरे अलग ही तसवीर बया करती जे। नगर के ही वार्ड नं एक के रहवासी पेयजल आपूर्ति से पूरी तरह त्रस्त हैं लोगों को अपने खेतों से लाकर अपनी पेयजलापूर्ति करना पड़ती है इस ओर से नगर परिषद पेयजलापूर्ति करने में असफल साबित हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद अंतर्गत आने वाले वार्ड नं एक में लोग आज भी पेयजलापूर्ति संकट से निपटने पर मजबूर हो रहे हैं तथा अपने अपने खेतों से पानी लाने पर मजबूर हो गए हैं अनेक बार नगर परिषद कार्यालय में पेयजलापूर्ति हेतु अधिकारी कर्मचारियों से गुहार लगाई गई परन्तु कोई न तो समस्या सुनने न ही देखने की जुर्रत उठा पाया जबकि नगर को समस्या मुक्त तथा विकास की बड़ी बड़ी बाते देखने सुनने को मिलती रहती है बावजूद इसके मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई जाती । बताया जाता है कि वार्ड नं 1 में तीन साल का लंबा वक्त गुजर गया यहां रहने वालों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है बताया जाता है कि नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार हुए लगभग तीन साल का लंबा वक्त गुजर गया । राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी को पेयजलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछानी थी परन्तु निर्माण एजेंसी अधूरी पाइप लाइन छोड़ चलती हो गई जिससे पेयजलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है तथा न ही पाइप लाइन बिछाने की सुध ली जा सकी जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है तथा पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है इस अधूरी पाइप लाइन को नगर परिषद भी पूरी नहीं कर सकी । हालांकि इस क्षेत्र में किसानों की संख्या अधिक होने से लोग अपने खेतों के ट्यूबवेल से टंकियों से पानी ढोते दिखाई दे जाते हैं लगभग दस घरों के लोग पेयजलापूर्ति संकट से जूझ रहे हैं तथा न तो नगर परिषद को ही समस्या से सरोकार रहा है न ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी को ही छूटे कार्य पूर्ण करने की ही सुध रह सकी । इस मामले में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक तथा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल ने बताया कि पाइप लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी को बिछानी थी परन्तु वह अधूरी छोड़ चलती बनी इस मामले में अनेकों बार नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों को पेयजलापूर्ति हेतु पाइप लाइन की समस्या से अवगत कराते हुए पूरी बिछाने की मांग की गई जिससे पेयजलापूर्ति बहाल हो सके परन्तु न तो कोई देखने न ही कोई सुनने वाला ही दिखाई देता है जिसका खामियाजा लोगों को अपने खेतों से लाकर अपनी पेयजलापूर्ति करना पड़ रहा है यह समस्या हम लोग तीन साल से जूझ रहे हैं ।

इनका कहना है-
हमारी जानकारी में है चूंकि रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य चलने से कार्य बाधित हो रहा है हम शीघ्र ही पाइप लाइन बिछाकर पेयजलापूर्ति सुचारू कर लेंगे।
हरीश सोनी सीएमओ नगर परिषद सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811